नीतियाँ
Yatra Chalo की सेवाओं का उपयोग करने से पहले कृपया ये शर्तें पढ़ें।
Yatra Chalo धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं का आयोजन करता है। हम पैकेज में वर्णित सेवाएँ (वाहन, होटल, भोजन, गाइड) उपलब्ध कराते हैं। मंदिर दर्शन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन के नियमों के अधीन है।
मौसम, प्राकृतिक आपदा, सरकारी आदेश या अन्य अनियंत्रित परिस्थितियों में Yatra Chalo को यात्रा कार्यक्रम (होटल, मार्ग, दर्शन क्रम) में बदलाव करने का अधिकार है। ऐसे बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जाते हैं।
किसी भी विवाद की स्थिति में इंदौर, मध्य प्रदेश के न्यायालय का अधिकार क्षेत्र होगा। विवाद से पहले दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास करेंगे।
अंतिम अपडेट: जून 2026